JG Chemicals IPO : जिंक ऑक्साइड मैन्युफैक्चरर जेजी केमिकल्स ने एंकर निवेशकों से 75.36 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले यानी आज 4 मार्च को यह रकम जुटाई है। आर के स्वामी के बाद इस महीने 5 मार्च को दलाल स्ट्रीट पर आने वाला यह दूसरा पब्लिक इश्यू है। कोलकाता स्थित कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि उसने एंकर निवेशकों को 221 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 34,09,818 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
