JG Chemicals IPO : जेजी केमिकल्स का आईपीओ 5 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 210-221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 7 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसे लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। इस आईपीओ के तहत 165 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 86.19 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी।
