JG Chemicals IPO : जेजी केमिकल के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 13 मार्च को होने वाली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों की सुस्त लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ को निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है और यह अंतिम दिन तक 28.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। यह आईपीओ 5 मार्च से 7 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए कंपनी ने 210-221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाने का है।
