JNK India IPO : जेएनके इंडिया के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 49 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 53.90 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.10 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने इश्यू के लिए 395-415 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। निवेशकों के पास इसमें 25 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 349.47 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।
