JNK India IPO subscription: जेएनके इंडिया के आईपीओ को आज निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 28.07 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 31.10 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.10 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने इश्यू के लिए 395-415 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, 349.47 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जा रही है।
