JSW Infrastructure के IPO में निवेशक आज जमकर दांव लगा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 37.37 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 5.09 अरब शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 13.62 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने 23 सितंबर को एंकर इनवेस्टर्स से 1260 करोड़ रुपए जुटाए हैं। आईपीओ का इश्यू प्राइस 113-119 रुपए है। JSW Infrastructure आईपीओ से 2800 करोड़ रुपए जुटा रही है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है।
