इस महीने आएंगे 10 IPO, बाकी के वर्ष में कम से कम 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस वर्ष अभी तक 24 कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से लगभग 39,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं

अपडेटेड Jul 01, 2021 पर 3:37 PM

इस वर्ष की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन के बाद प्राइमरी मार्केट में जुलाई और वर्ष की बाकी अवधि में भी हलचल रहेगी मार्केट से फंड जुटाने की योजना रखने वाली कंपनियों को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का जरिया पसंद आ रहा है। पिछले एक वर्ष में 39 कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से लगभग 60,000 करोड़ रुपये हासिल किए हैं।

हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मामलों की संख्या बढ़ने पर प्राइमरी मार्केट भी ठंडा पड़ा था। मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में 24 कंपनियों ने IPO से लगभग 39,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

GR Infraprojects का IPO 7 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 828-837 रुपए तय

कोरोना की स्थिति बिगड़ने पर बेंचमार्क इंडेक्स में भी अप्रैल-मई के दौरान कंसॉलिडेशन रहा था।

जून में प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों मार्केट के साथ ही बेंचमार्क इंडेक्स में भी रिकवरी हुई थी और सेंसेक्स और निफ्टी ने नई हाई लेवल बनाए थे।

India Pesticides के इश्यू का आवंटन आज, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं

जोमाटो, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC और रोलेक्स रिंग्स सहित कम से कम 20 कंपनियों ने IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर के पास डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं। इनके IPO इसी वर्ष आने की उम्मीद है। इन कंपनियों की योजना 40,000 करोड़ रुपये से अधिक हासिल करने की है।

इन कंपनियों में से GR Infra, क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर, नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन, आधार हाउसिंग फाइनेंस, श्रीराम प्रॉपर्टीज, सेवन आइलैंड्स शिपिंग और एमी ऑर्गेनिक्स के इनिशियल पब्लिक ऑफर जुलाई में आने हैं।


Exclusive: पॉलिसी बाजार IPO के लिए जुलाई में फाइल करेगी पेपर, हाल ही में मिला था ब्रोकरेज लाइसेंस

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।