Jungle Camps IPO: जंगल कैंपस इंडिया के पब्लिक इश्यू को पहले दिन यानी 10 दिसंबर को 33.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस IPO में रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की जमकर भागीदारी देखने को मिली। यह ऑफर 12 दिसंबर तक खुला रहेगा। जंगल कैंपस इंडिया वाइल्डलाइफ कैंपस और होटल ऑपरेट करती है। कंपनी की योजना इस IPO के जरिये 29.42 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसके तहत 40.86 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 68-72 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
