Jupiter Hospitals ने IPO के लिए तय किया ₹695-735 रुपये का प्राइस बैंड, जानें बाकी डिटेल्स

Jupiter Life Line Hospitals IPO: प्राइवेट हॉस्पिटल चेन वाली कंपनी जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड (Jupiter Life Line Hospitals)ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ आगामी 6 सितंबर को खुल रहा है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 5 सितंबर को एक दिन के खुलेगा

अपडेटेड Sep 02, 2023 पर 3:55 PM
Jupiter Life Line के IPO का साइज करीब 869 करोड़ रुपये है

Jupiter Life Line Hospitals IPO: प्राइवेट हॉस्पिटल चेन वाली कंपनी जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड (Jupiter Life Line Hospitals) ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ आगामी 6 सितंबर को खुल रहा है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 5 सितंबर को एक दिन के खुलेगा। आईपीओ के लिए बोली 8 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने बताया कि बोली में सफल निवेशकों के डीमैट खाते में 15 सितंबर तक शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनका पैसा 14 सितंबर तक रिफंड हो जाएगा। जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के शेयर 18 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

कंपनी ने अपने आईपीओ में फ्रेश शेयरों का साइज 615 करोड़ रुपये से घटाकर 542 करोड़ रुपये कर दिया है। वहीं ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत इसके मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों की ओर से करीब 44.5 लाख शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। ऊपरी प्राइस बैंड पर, कंपनी के आईपीओ का साइज करीब 869 करोड़ रुपये है, जबकि इसका मार्केट वैल्यूएशन 4,819 करोड़ रुपये बैठता है।

ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत देवांग वसंतलाल गांधी (एचयूएफ) की ओर से 12.5 लाख शेयर, देवांग गांधी द्वारा नीता गांधी के साथ संयुक्त रूप से 9 लाख शेयर, नितिन ठक्कर और आशा ठक्कर की ओर से संयुक्त रूप से 10 लाख शेयरों की बिक्री शामिल बै। इसके अलावा अनुराधा रमेश मोदी, मेघा रमेश मोदी और भास्कर पी शाह (एचयूएफ) भी 4-4 लाख शेयर बेचेंगे।


यह भी पढ़ें- Uday Kotak Resigns: उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के पद से दिया इस्तीफा

कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। मार्च 2023 तक कंपनी का कुल कर्ज 476.37 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मई में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए और 22 अगस्त को SEBI की मंजूरी मिल गई।

ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और JM फाइनेंशियल इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं। जुपिटर लाइफ ने खुद को मुंबई और पश्चिम भारत में मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर सर्विस मुहैया कराने वाली अग्रणी हॉस्पिटल्स चेन में शामिल कराया है।

मार्च 2023 तक इसके पास 3 हॉस्पिटल्स और 1,194 बेड थे। इनकी टीम में स्पेशलिस्ट्, फिजिशियन और सर्जिन सहित करीब 1,246 डॉक्टर हैं। इसके हॉस्पिटल्स "जुपिटर" ब्रांड के तहत कारोबार करते हैं और इनके अस्पताल ठाणे, पुणे और इंदौर में हैं। वित्त वर्ष 2023 में फर्म का रेवेन्यू 892.54 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 733.12 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में 72.91 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले 51.13 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।