Get App

Jyoti CNC Automation IPO: क्या आपको इस इश्यू में निवेश करना चाहिए?

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का IPO खुल गया है। कंपनी का स्टॉक ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस के मुकाबले 30 पर्सेंट प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के आईपीओ को शेयर बाजार में शानदार रेस्पॉन्स मिला है। ऊंचे वैल्यूएशन, अपेक्षाकृत कम रिटर्न रेशियो आदि के बावजूद ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। यहां हम कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी पेश कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 3:31 PM
Jyoti CNC Automation IPO: क्या आपको इस इश्यू में निवेश करना चाहिए?
इस ऑफर के तहत 1,000 करोड़ रुपये के 3.02 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) का पब्लिक इश्यू 9 जनवरी को खुला। कंपनी का स्टॉक ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस के मुकाबले 30 पर्सेंट प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के आईपीओ को शेयर बाजार में शानदार रेस्पॉन्स मिला है। ऊंचे वैल्यूएशन, अपेक्षाकृत कम रिटर्न रेशियो आदि के बावजूद ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। यहां हम कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी पेश कर रहे हैं।

कारोबार

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation), मेटल-कटिंग कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) मशीन की मैन्युफैक्चरर और सप्लायर है। कंपनी के ग्राहकों में ISRO, ब्रह्मोस एरोस्पेस, टर्किश एरोस्पेस, यूनिपार्ट्स इंडिया, टाटा एडवांस सिस्टम, भारत फोर्ज, शक्ति पंप्स, श्रीराम एरोस्पेस एंड डिफेंस, रोलेक्स रिंग्स, हर्षा इंजीनियर्स, बॉश लिमिटेड, फेस्टो इंडिया, नेशनल फिटिंग्स आदि शामिल हैं। कंपनी के पास 3 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनमें से 2 गुजरात के रोजकोट में हैं, जबकि एक प्लांट फ्रांस में है। भारत के बाजार में कंपनी की तीसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

ऑफर के बारे में

इस ऑफर के तहत 1,000 करोड़ रुपये के 3.02 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। यह IPO 11 जनवरी को बंद हो जाएगा और इसके लिए प्राइस बैंड 315-331 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग 16 जनवरी को हो सकती है। कंपनी के प्रमोटर्स में पराक्रम सिंह घनश्याम सिंह जदेजा, सहदेव सिंह जदेजा, विक्रमसिंह रघुवीर सिंह राणा और ज्योति इंटरनेशनल LLP शामिल हैं। कंपनी इस IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और कर्ज चुकाने में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें