Get App

Jyoti CNC Automation IPO : रिटेल निवेशकों जमकर लगाया दांव, पहले दिन ही 2.51 गुना भरा इश्यू

Jyoti CNC Automation IPO : इस इश्यू में 315-331 रुपये के प्राइस बैंड और 45 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 15 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह इस साल मेनबोर्ड पर लिस्ट होने वाला पहला शेयर होगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने का है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 5:09 PM
Jyoti CNC Automation IPO : रिटेल निवेशकों जमकर लगाया दांव, पहले दिन ही 2.51 गुना भरा इश्यू
Jyoti CNC Automation IPO : ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है

Jyoti CNC Automation IPO : ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू कुछ घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। यह आईपीओ अब तक 2.51 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 4.40 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 1.75 करोड़ शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा बोली रिटेल निवेशकों ने लगाई है। यह इस साल मेनबोर्ड पर लिस्ट होने वाला पहला शेयर होगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास 11 जनवरी तक निवेश करने का मौका होगा।

किस कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 2 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 3.63 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 8.25 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें