Get App

Jyoti CNC Automation IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, 3.92 गुना भरा इश्यू

Jyoti CNC Automation IPO : इस इश्यू में 315-331 रुपये के प्राइस बैंड और 45 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 15 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 जनवरी को फाइनल होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 10, 2024 पर 5:37 PM
Jyoti CNC Automation IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, 3.92 गुना भरा इश्यू
Jyoti CNC Automation IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Jyoti CNC Automation IPO : ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 3.92 गुना भर गया है। वहीं, पहले दिन यह कुछ घंटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। इसमें सबसे अधिक दिलचस्पी रिटेल निवेशक दिखा रहे हैं। इसे कुल 6.87 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 1.75 करोड़ शेयर हैं। यह इस साल मेनबोर्ड पर लिस्ट होने वाला पहला शेयर होगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास 11 जनवरी तक निवेश करने का मौका होगा।

किस कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 22 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 6.49 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 11.08 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें