Jyoti CNC Automation IPO : ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ में आज 11 जनवरी को निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 38.53 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 67.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.75 करोड़ शेयर हैं। यह इस साल मेनबोर्ड पर लिस्ट होने वाला पहला शेयर होगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने का है।
