Karbonsteel Engineering IPO: मुंबई की स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग और फैब्रिकेशन कंपनी Karbonsteel Engineering अपना आईपीओ लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी का आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹151 से ₹159 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹59.3 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है। यह आईपीओ 37,29,600 शेयरों का होगा, जिसमें से 30,39,600 नए शेयर जारी किए जाएंगे और 6.9 लाख शेयर प्रमोटर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत बेचेंगे। प्रमोटर श्रेणिक किरीट शाह 4.14 लाख शेयर और मित्तल श्रेणिक शाह 2.76 लाख शेयर बेचेंगे।
आईपीओ की महत्वपूर्ण डेट्स
जुटाई गई रकम का कंपनी कैसे करेगी इस्तेमाल?
कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल कई कामों में करेगी:
कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल सेहत?
Karbonsteel Engineering के पास फिलहाल दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, एक उमबेरगांव (गुजरात) में और दूसरी खोपोली (महाराष्ट्र) में। इसकी कुल सालाना प्रोडक्शन क्षमता 36,000 मीट्रिक टन की है। कंपनी ने मार्च 2025 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में ₹14.2 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के ₹9.4 करोड़ के मुकाबले 50.2% ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹273 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹218.3 करोड़ था। बता दें कि Seren Capital इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है।