Kay Cee Energy & Infra IPO : के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 3 जनवरी को होना है। निवेशक कुछ आसान स्टेप्स के जरिए NSE पोर्टल या IPO रजिस्ट्रार की वेबसाइट परअलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक इसकी लिस्टिंग 5 जनवरी को होगी।
