Get App

Kay Cee Energy & Infra IPO : तीसरे दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, अब तक 415 गुना सब्सक्राइब

Kay Cee Energy & Infra IPO : राजस्थान स्थित इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 15.93 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह ऑफर 28 दिसंबर को खुला था और 2 जनवरी को बंद हो जाएगा। यह पूरी तरह से 29.5 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 01, 2024 पर 6:58 PM
Kay Cee Energy & Infra IPO : तीसरे दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, अब तक 415 गुना सब्सक्राइब
Kay Cee Energy & Infra IPO : के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

Kay Cee Energy & Infra IPO : के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 1 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन तक यह इश्यू 415 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू के तहत निवेशकों ने 81.16 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई है जबकि ऑफर पर 21.5 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 2 जनवरी तक निवेश का मौका है। कंपनी ने इसके लिए 51-54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेड्यूल के मुताबिक इसकी लिस्टिंग 5 जनवरी को होगी।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की बंपर प्रतिक्रिया मिली है। सबसे अधिक निवेश रिटेल निवेशकों ने किया है और उनका हिस्सा 618.64 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 18.42 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 459.58 गुना भरा है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें