Knack Packaging IPO का अलॉटमेंट आज 6 जुलाई को, शेयर मिले या नहीं ऐसे कर सकते हैं चेक

Knack Packaging IPO में QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 160.22 गुना, NII के लिए रिजर्व हिस्सा 146.64 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.09 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 9.84 गुना भरा। वित्त वर्ष 2026 में नैक पैकेजिंग पर 192.47 करोड़ रुपये की उधारी थी

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 9:30 AM
Knack Packaging की लिस्टिंग NSE और BSE पर 8 जुलाई को हो सकती है।

नैक पैकेजिंग का 439.50 करोड़ रुपये का IPO 3 जुलाई को बंद हो चुका है। इस इश्यू को 87.17 गुना का शानदार सब्सक्रिप्शन मिला। अब 6 जुलाई को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। इसके बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 8 जुलाई को हो सकती है। जिन लोगों ने नैक पैकेजिंग के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Knack Packaging IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime की वेबसाइट से कैसे करें चेक

  • https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • कंपनी नेम में Knack Packaging को सिलेक्ट करें।
  • PAN या एप्लीकेशन नंबर या DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से एक को सिलेक्ट कर डिटेल डालें।
  • सब्मिट पर क्लिक करें।


नैक पैकेजिंग के IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 160.22 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 146.64 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.09 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 9.84 गुना भरा। पब्लिक इश्यू में 380 करोड़ रुपये के 2.24 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 59.50 करोड़ रुपये के 35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 131.25 करोड़ रुपये जुटाए।

क्या करती है Knack Packaging

नैक पैकेजिंग इंटीग्रेटेड पैकेजिंग सॉल्यूशन देती है। यह कंपनी प्रिंटेड और लैमिनेटेड वुवन पॉलीप्रोपाइलीन (PLWPP) बैग बनाती है। इनमें पिंच बॉटम, गसेट, ब्लॉक बॉटम और रिटेल शॉपिंग बैग शामिल हैं। इन मजबूत बैग्स का इस्तेमाल कई इंडस्ट्रीज में होता है, जैसे कि फूड, पेट फूड, एग्रीकल्चर, फर्टिलाइजर, बिल्डिंग मैटीरियल, डिटर्जेंट, सीमेंट, केमिकल, मिनरल आदि। नैक पैकेजिंग के प्रमोटर अल्पेश तुलसीभाई पटेल, प्रवीणकुमार अंबालाल पटेल, और रश्मिनभाई तुलसीभाई पटेल हैं।

Cube Highways Trust ला रही है ₹5000 करोड़ का IPO, जुलाई में ही हो जाएगा लॉन्च

कैसी रह सकती है लिस्टिंग

ग्रे मार्केट के हिसाब से IPO निवेशकों को लिस्टिंग पर फायदा हो सकता है। कंपनी के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 170 रुपये से 10.59 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग होने तक ट्रेड करते हैं।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 13 प्रतिशत बढ़कर 843.77 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 747.38 करोड़ रुपये थी। शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 92.72 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में 73.81 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में नैक पैकेजिंग पर 192.47 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।