KP Green Engineering IPO : फैब्रिकेटेड और हॉट-डिप गैल्वेनाइज्ड स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ने 54 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले आज 14 मार्च को एंकर निवेशकों से यह रकम जुटाई है। गुजरात स्थित कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा, "एंकर निवेशकों को 144 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस पर 37.50 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन किया गया है।" यह अब तक का सबसे बड़ा SME IPO होने वाला है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 189.50 करोड़ रुपये जुटाने का है।
