Get App

Krystal Integrated Services IPO : सब्सक्रिप्शन के साथ ग्रे मार्केट में भी सुस्ती, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Krystal Integrated Services IPO : इस आईपीओ में सब्सक्रिप्शन को दो दिन हो गए हैं। इन दो दिनों में यह इश्यू महज 72 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 21.12 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 29.99 लाख शेयर हैं। यह पब्लिक इश्यू अब तक रिटेल कैटेगरी में 0.60 गुना भरा है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 17, 2024 पर 6:56 PM
Krystal Integrated Services IPO : सब्सक्रिप्शन के साथ ग्रे मार्केट में भी सुस्ती, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
Krystal Integrated Services के आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

Krystal Integrated Services IPO : फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। सब्सक्रिप्शन के दो दिनों में यह इश्यू अब तक पूरी तरह नहीं भर सका है। वहीं, ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ में सुस्ती नजर आ रही है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही 90.04 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इसमें 18 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Krystal Integrated Services IPO : सब्सक्रिप्शन के बीच क्या है ग्रे मार्केट का हाल

इस आईपीओ को ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में आज 17 मार्च को 61 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 776 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 8.53 परसेंट का मुनाफा होगा। कंपनी के GMP में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कुछ दिनों पहले यह इश्यू 12.59 परसेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।

Krystal Integrated Services IPO : अब तक कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें