Get App

Krystal Integrated Services IPO : 21 मार्च को लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या नुकसान? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Krystal Integrated Services IPO : एक्सपर्ट्स ने मार्केट में वोलेटैलिटी और कमजोर मार्केट सेंटीमेंट को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इसके चलते निवेशकों को होने वाला प्रॉफिट कम हो सकता है। पिछले हफ्ते की रिकॉर्ड हाई से BSE और NSE करीब 3 परसेंट करेक्ट हो चुका है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 20, 2024 पर 9:11 PM
Krystal Integrated Services IPO : 21 मार्च को लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या नुकसान? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 21 मार्च को होने वाली है।

Krystal Integrated Services IPO : फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 21 मार्च को होने वाली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट हुए हैं, उन्हें लिस्टिंग पर महज 4 से 5 फीसदी तक का मुनाफा हो सकता है। इस आईपीओ को निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, सब्सक्रिप्शन के पहले दो दिनों में यह इश्यू पूरी तरह नहीं भर सका था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठीक-ठाक सब्सक्रिप्शन नंबर और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के चलते इसके निवेशकों को 4 से 5 फीसदी तक का लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स ने मार्केट में वोलेटैलिटी और कमजोर मार्केट सेंटीमेंट को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इसके चलते निवेशकों को होने वाला प्रॉफिट कम हो सकता है। पिछले हफ्ते की रिकॉर्ड हाई से BSE और NSE करीब 3 परसेंट करेक्ट हो चुका है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

पेस 360 के को-फाउंडर अमित गोयल ने कहा, "हमें लगभग 740-750 रुपये प्रति शेयर पर हल्की लिस्टिंग की उम्मीद है, जिसके चलते 715 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर लगभग 4 फीसदी का लिस्टिंग गेन हो सकता है।" हालांकि, उन्हें लगता है कि 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में कंपनी की एनुअल अर्निंग के आधार पर IPO का प्राइस उचित है। स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट पार्थ शाह के अनुसार कंपनी को अपने इश्यू प्राइस से लगभग 5 फीसदी अधिक प्रीमियम के साथ लिस्ट होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें