Get App

Krystal Integrated Services IPO : कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 90 करोड़, 14 मार्च को खुलने वाला है इश्यू

Krystal Integrated Services IPO में 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 18 लाख तक शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी का इरादा अपर प्राइस बैंड पर 300 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर रखा गया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 10:04 PM
Krystal Integrated Services IPO : कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 90 करोड़, 14 मार्च को खुलने वाला है इश्यू
फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज ने आज 13 मार्च को 90.04 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Krystal Integrated Services IPO : फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज ने आज 13 मार्च को 90.04 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से यह रकम जुटाई है। बुधवार को एक्सचेंजों को अपनी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 715 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से 12,59,265 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। यह आईपीओ कल यानी 14 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 18 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा।

Krystal Integrated Services IPO : इन एंकर निवेशकों ने किया निवेश

कुल 10 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - बोफा सिक्योरिटीज यूरोप, आईटीआई फ्लेक्सी कैप फंड, क्वांट बिजनेस साइकिल फंड, एजिस इन्वेस्टमेंट फंड, सेंट कैपिटल फंड, नेगेन अनडिस्कवर्ड वैल्यू फंड, कोयस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, एनएवी कैपिटल और ज़ील ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड ने एंकर बुक में भाग लिया। क्रिस्टल ने कहा, "एंकर निवेशकों को 12,59,265 इक्विटी शेयरों के कुल आवंटन में से 3,07,720 शेयर दो म्यूचुअल फंडों को आवंटित किए गए।"

Krystal Integrated Services IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें