Krystal Integrated Services IPO: फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज अपना IPO 14 मार्च को ओपन करने जा रही है। इसके लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। एंकर निवेशक इस इश्यू में 13 मार्च को बोली लगा सकेंगे। IPO की क्लोजिंग 18 मार्च को होगी और शेयरों की लिस्टिंग IPO शेड्यूल के मुताबिक, 21 मार्च को हो सकती है। इश्यू में बोली लगाने के लिए लॉट साइज 20 शेयरों का है।
Krystal Integrated Services B2B मॉडल पर काम करती है। यह हाउसकीपिंग, सैनिटेशन, लैंडस्केपिंग, गार्डेनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, पेस्ट कंट्रोल, फैकेड क्लीनिंग जैसी सर्विसेज के साथ-साथ प्रोडक्शन सपोर्ट, वेयरहाउस मैनेजमेंट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट जैसी सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है। कंपनी स्टाफिंग, पेरोल मैनेजमेंट, प्राइवेट सिक्योरिटी, कैटरिंग सर्विसेज की भी पेशकश करती है।
कितने पैसे जुटाने का प्लान
Krystal Integrated Services IPO में 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 18 लाख तक शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी का इरादा अपर प्राइस बैंड पर 300 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय में से 10 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये से नई मशीनरी खरीदी जाएगी और 100 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होंगे। बाकी के पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
Krystal Integrated Services IPO का रिजर्व हिस्सा
कंपनी के प्रमोटर प्रसाद मीनेश लाड, नीता प्रसाद लाड, शैली प्रसाद लाड, शुभम प्रसाद लाड और Krystal Family Holdings Private Limited है। आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। Krystal Integrated Services IPO के लिए Inga Ventures बुक रनिंग लीड मैनेजर और Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार है।
Krystal Integrated Services की वित्तीय स्थिति
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 33.8 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 707.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। EBITDA (earnings before interest, tax, depreciation and amortisation) सालाना आधार पर 31.1 प्रतिशत बढ़कर 49.8 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान Krystal Integrated Services का शुद्ध मुनाफा 20.55 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 451.6 करोड़ रुपये रहा।