Get App

Krystal Integrated Services IPO : 19 मार्च को हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट, ये रहा स्टेटस चेक करने का तरीका

Krystal Integrated Services IPO : यह आईपीओ कुल 13.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे 3.96 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 29.99 लाख शेयर हैं। बता दें कि सब्सक्रिप्शन के पहले दो दिनों में यह इश्यू पूरी तरह नहीं भर सका था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 7.33 गुना भरा है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 19, 2024 पर 5:04 PM
Krystal Integrated Services IPO : 19 मार्च को हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट, ये रहा स्टेटस चेक करने का तरीका
Krystal Integrated Services के आईपीओ को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

Krystal Integrated Services IPO : फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 19 मार्च को होने की संभावना है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 300 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशक बीएसई की वेबसाइट पर या आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं। यहां हमने इसका पूरा प्रोसेस बताया है।

शेड्यूल के मुताबिक असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 20 मार्च को शुरू हो जाएगी। वहीं, 21 मार्च को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर आईपीओ सेक्शन पर जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें