Get App

Landmark Cars के IPO को दूसरे दिन भी कमजोर रिस्पॉन्स, अभी तक सिर्फ 35% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें GMP

Landmark Cars IPO Subscription Status: लैंडमार्क कार्स के आईपीओ को बुधवार 14 दिसंबर को बोली खुलने के दूसरे दिन भी निवेशकों से कमजोर रिस्पॉन्स मिला। कंपनी का आईपीओ अभी तक सिर्फ 34% सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल निवेशकों ने अपने आरक्षित शेयरों का अभी तक करीब 30% हिस्सा सब्सक्राइब किया है

Vikrant singhअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 5:06 PM
Landmark Cars के IPO को दूसरे दिन भी कमजोर रिस्पॉन्स, अभी तक सिर्फ 35% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें GMP
Landmark Cars अपने IPO से करीब 552 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

Landmark Cars IPO Subscription Status: प्रीमियम और लग्जरी ऑटो ब्रांड की डीलर कंपनी लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बुधवार 14 दिसंबर को बोली खुलने के दूसरे दिन भी निवेशकों से कमजोर रिस्पॉन्स मिला। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 80.41 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदल में उसे अभी तक निवेशकों से सिर्फ 28.50 लाख शेयरों के लिए बोली मिली है। इस तरह Landmark Cars का आईपीओ दूसरे दिन तक सिर्फ 35% सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल निवेशकों ने अपने आरक्षित शेयरों का अभी तक करीब 32% हिस्सा सब्सक्राइब किया है।

वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में कंपनी को अभी तक करीब 76% सब्क्रिप्शन मिला है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा अभी तक सिर्फ 9 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों का हिस्सा अभी तक 1.94 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। Landmark Cars ने करीब 1 करोड़ रुपये के शेयर अपने कर्मचारियों के लिए आरक्षित किए हैं, जो उन्हें इश्यू प्राइस से डिस्काउंट पर यानी 48 रुपये पर मिलेगा।

कंपनी ने IPO के तहत रखे शेयरों का 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 50% हिस्सा आरक्षित रखा गया है। जबकि बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित रखा गया है।

15 दिसंबर तक लगा सकते हैं बोली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें