Latent View Analytics IPO: डेटा एनालिटिक्स सर्विसेज कंपनी Latent View Analytics का इश्यू आज यानी 10 नवंबर को खुला और 12 नवंबर को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 190-197 रुपए है। कंपनी अपने IPO से 600 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इस इश्यू में 474 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 126 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।
इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर Adugudi Viswanathan Venkatraman अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसके अलावा गोपीनाथ कोटीश्वरन, रमेश हरिहरन, शुभ्रमण्यम रामचंद्रन, दिव्या बालकृष्णन, राजकुमार कलिया पेरूमल, रियाबालकृष्णन और नवीन लोगनाथन जैसे दूसरे प्रमोटर और शेयर होल्डर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
जानिए क्या चल रहा है GMP?
Latent View Analytics के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 230 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का इश्यू प्राइस 190-197 रुपए है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो ग्रे मार्केट में Latent View Analytics के शेयर 427 रुपए (230+197) पर ट्रेड कर रहे हैं।
Angel One की लीड इक्विटी एनालिस्ट मिलन देसाई ने इस इश्यू के बारे में कहा है कि Latent View Analytics के इश्यू के जरिए प्योर प्ले एनालिटिक्स कंपनी में निवेश का मौका मिलेगा। Latent View आला तबके की सर्विस देती है जिसका इस्तेमाल डिस्क्रिप्टिव और डायग्नॉस्टिक्स सॉल्यूशंस के साथ प्रीडिक्टिव एनालिटिक्स सेगमेंट में होता है। डेटा और एनालिटिक्स मार्केट के मुकाबले इसकी ग्रोथ ज्यादा होने की उम्मीद है।
Latent View का ज्यादातर काम कस्टमर एनालिटिक्स से जुड़ा हुआ है। हालांकि ग्लोबल कस्टमर एनालिटिक्स का मार्केट कुल एनालिटिक्स खर्च का सिर्फ 9% है। लेकिन 2020-2024 के दौरान यह 26% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है।
कंपनी फ्रेश इश्यू से 300 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसका इस्तेमाल कंपनी ग्रोथ में करेगी। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मिलन देसाई ने इसके IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।
कैसा है कंपनी का कारोबार?
कंपनी की अधिकतम कमाई अमेरिका से होती है। कंपनी की इनकम में अमेरिकी हिस्सेदारी 92.88% है, जबकि कंपनी के आय में UK कारोबार की हिस्सेदारी 1.85 फीसदी है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी के कंसोलिडेट मुनाफे में 25.6 फीसदी की बढोत्तरी रदेखने को मिली थी और यह 91.46 करोड़ रुपये रही था। हालांकि इसी अवधि में कपनी की आय 1.4 फीसदी घटी थी और यह 305.88 करोड़ रुपये पर रही थी।