Laxmi Organic IPO: स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी लक्ष्मी ऑर्गेनिक के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। जिन लोगों को शेयर मिले हैं उनके डीमैट अकाउंट में 24 मार्च तक शेयर ट्रांसफर हो जाएंगे। जिन्हें यह शेयर नहीं मिला होगा उन्हें अकाउंट में आज ही पैसा वापस आ जाएगा।
लक्ष्मी ऑर्गेनिक के शेयरों की लिस्टिंग 25 मार्च हो सकती है। हालांकि लिस्टिंग से दो दिन पहले ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम गिर गया है।
कंपनी के अनलिस्टेड शेयर पहले 98 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे लेकिन अब यह घटकर 62 रुपए पर आ गए हैं। कंपनी का इश्यू अपने आखिरी दिन तक 106 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
लक्ष्मी ऑर्गेनिक के इश्यू 15 मार्च को खुले थे और 17 मार्च को बंद हुए थे। कंपनी इश्यू से 600 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में थी। इसमें से 300 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए गए थे। जबकि 300 करोड़ रुपए के शेयर कंपनी की प्रमोटर येलो स्टोन ने ऑफर फॉर सेल में बेचे।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल