Get App

LIC IPO : किसी भी वक्त हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं

शेयर अलॉट नहीं होने की स्थिति में रिफंड का प्रोसेस 13 मई को शुरू हो जाएगा। अलॉट होने पर डीमैट अकाउंट में 16 मई को शेयर आ जाने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 8:09 AM
LIC IPO : किसी भी वक्त हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं
शेयरों का अलॉटमेंट 12 मई को होने वाला है। लेकिन, एलआईसी एक दिन पहले ही शेयर अलॉटमेंट का ऐलान कर सकती है।

LIC के आईपीओ में बोली लगाने वाले इनवेस्टर्स को अब शेयर अलॉट होने का इंतजार है। यह इश्यू करीब तीन गुना (2.95 गुना) सब्सक्राइब हुआ। सरकार इस आईपीओ के जरिए एलआईसी के करीब 16 करोड़ शेयर (एंकर इनवेस्टर्स को अलॉट शेयरों को छोड़ कर) बेच रही है।

इस इश्यू में पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा सबसे ज्यादा 6.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। कुल अप्लिकेशंस में 60 फीसदी पॉलिसीहोल्डर्स के थे। एलआईसी के कर्मचारियों ने भी इस आईपीओ में जमकर बोली लगाई। इस वजह से एंप्लॉयीज कोटा 4.40 गुना सब्सक्राइब हो गया। रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी 2.91 सब्सक्राइब हुई। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 2.83 गुना सब्सक्राइब हुआ।

यह भी पढ़ें : Coinbase के सीईओ ने कहा-हमें UPI का इस्तेमाल करने से रोका गया, जानिए क्या है पूरा मामला

अब पॉलिसीहोल्डर्स और रिटेल इनवेस्टर्स शेयर अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट मिंट के मुताबिक, शेयरों का अलॉटमेंट 12 मई को होने वाला है। लेकिन, एलआईसी एक दिन पहले ही शेयर अलॉटमेंट का ऐलान कर सकती है। इसका मतलब है कि किसी भी वक्त शेयरों के अलॉटमेंट का ऐलान हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें