LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने इश्यू के लिए 13 फरवरी रविवार को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) सेबी को जमा कर दिया था। इस ड्राफ्ट के मुताबिक, कंपनी देश की अलग-अलग अदालतों में 74,894.5 करोड़ रुपए टैक्स बकाया का केस लड़ रही है।
