LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (Life Insurance Corporations of India) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI की राह अब साफ हो गई है। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने सोमवार को एलआईसी में 20 फीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की इजाजत देने के सरकार के फैसले को नोटिफाई यानी अधिसूचित कर दिया। इसके साथ ही सरकार अब एलआईसी में ऑटोमैटिक रूट से 20 फीसदी तक हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों को बेच सकती हैं।
