Get App

LIC IPO को SEBI से सोमवार को मिल सकती है मंजूरी, जानिए अब क्या होगा सरकार का अगला कदम

LIC IPO: सरकार ड्राफ्ट पेपर के मंजूरी मिलने के कुछ दिनों बाद ही सेबी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट (RHP) जमा कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2022 पर 8:33 PM
LIC IPO को SEBI से सोमवार को मिल सकती है मंजूरी, जानिए अब क्या होगा सरकार का अगला कदम
सरकार LIC के IPO में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी

LIC IPO: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए दाखिल को ड्राफ्ट पेपर को सोमवार को मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल सकती है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी से यह जानकारी दी गई है। अधिकारी ने यह भी बताया सरकार ड्राफ्ट पेपर को मंजूरी मिलने के कुछ दिनों बाद ही सेबी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट (RHP) जमा कर सकती है।

अधिकारी ने बताया कि सेबी के सभी सवालों का जवाब सरकार जल्द से जल्द देने की कोशिश करेगी और उसके बाद वह मार्केट वोलैटिलिटी और दूसरे पहलुओं का आकलन करने के बाद RHP जमा करने के लिए आगे बढ़ेगी।

LIC के RHP में सरकार आईपीओ लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा इसके LIC के आईपीओ का साइज, शेयरों का प्राइस बैंड सहित बाकी डिटेल भी दी जाएगी। LIC ने 13 फरवरी को आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे।

सरकार LIC में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी या करीब 31.6 करोड़ शेयरों को बेचेगी। LIC के आईपीओ के लिए जब ड्राफ्ट पेपर जमा किया गया था, तब सरकार की तरफ से विभिन्न स्तरों पर यह कहा गया था कि वह हर हाल में 31 मार्च से पहले आईपीओ को लॉन्च करना चाहती हैं। हालांकि इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते बाजार में स्थिति बदल गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें