LIC IPO: सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को उसके अनोखे नीले और पीले रंग के लोगों के साथ 1.4 अरब आबादी वाले भारत देश में हर जगह आसानी से पाया जा सकता है। इंश्योरेंस मार्केट के दो तिहाई हिस्से पर LIC का कब्जा है। इसकी करीब 30 करोड़ पॉलिसीज, 13 लाख से अधिक एजेंट, 1 लाख से अधिक कर्मचारी, 2 हजार शाखाएं और 1,500 से अधिक सैटलाइट शाखाएं हैं। सरकार अब LIC में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी IPO के जरिए बेचने की तैयारी कर रही है और यह देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। वहीं ग्लोबल लेवल पर यह किसी बीमा कंपनी का अब तक का चौथा सबसे बड़ा IPO होगा। आइए इस IPO से जुड़े हर बिंदुओं को समझने की कोशिश करते हैं।
