LIC IPO: देश के सबसे बड़े IPO का आज एंकर बुक खुलने वाला है। बाकी तमाम निवेशकों के लिए इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। LIC के मेगा IPO से पहले, कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों के ग्रे मार्केट में अच्छी तेजी नजर आ रही है। पिछले 15 दिनों में LIC के इश्यू का GMP लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान LIC का ग्रे मार्केट प्रीमियम 45 रुपए से बढ़कर 70 रुपए पर पहुंच गया है। जबकि आज 2 मई को LIC के शेयर ग्रे मार्केट में 75 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
LIC का इश्यू प्राइस 902-949 रुपए है। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में आज LIC के शेयर 1020 (949+75) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। LIC के इश्यू में 6.48 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स इस इश्यू में निवेश करना चाहते हैं। कंपनी ने अपने पॉलिसीहोल्डर्स को इश्यू प्राइस पर 60 रुपए का डिस्काउंट दे रही है जिसकी वजह से भी वो निवेश में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिटेल इनवेस्टर्स और LIC के कर्मचारियों को 45 रुपए की छूट दी गई है।
पिछले 15 दिनों में LIC IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 15 रुपए से बढ़कर 70-75 रुपए पर पहुंच गया है
क्या आपको निवेश करना चाहिए?
कंपनी के इश्यू के बारे में आनंद राठी ने कहा है कि LIC 65 साल से इंडिया के लोगों को लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स प्रोवाइड करा रही है। यह देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। प्रीमियम (GWP) के लिहाज से इसकी बाजार हिस्सेदारी 61.6 फीसदी है। न्यू बिजनेस प्रीमियम के लिहाज से इसका मार्केट शेयर 61.4 फीसदी है। जारी की गई इंडिविजुअल पॉलिसीज के मामले में इसका मार्केट शेयर 71.8 फीसदी है।
प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर एलआईसी के आईपीओ की वैल्यू इसकी इम्बेडेड वैल्यू की 1.11 गुना है। इसकी वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपये है, जो प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के मुकाबले कम है। इनवेस्टर्स के लिए एलआईसी का आईपीओ अट्रैक्टिव लगता है। एलआईसी ने सबसे बड़ा आईपीओ पेश किया है। इसका प्रोडक्ट पोर्टफोलियो डायवर्सिफायड है। फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। इन वजहों से आनंद राठी ने इस शेयर को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।
अरिहंत कैपिटल ने कहा है कि एलआईसी के आईपीओ के जरिए सरकार 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। GWP, NBP और इंडिविजुअल पॉलिसी की बिक्री के लिहाज से एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसका मार्केट शेयर 61.4 फीसदी है, जबकि इसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी का मार्केट शेयर 9.16 फीसदी है। एलाईसी के पोर्टफोलियो में सभी तरह के प्रोडक्ट्स हैं।