Get App

LIC IPO: पिछले 4 दिनों में 5 गुना बढ़ा GMP, जानिए आज क्या प्रीमियम चल रहा है?

LIC IPO: पिछले 15 दिनों में LIC का ग्रे मार्केट प्रीमियम 45 रुपए से बढ़कर 70 रुपए पर पहुंच गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2022 पर 8:06 AM
LIC IPO: पिछले 4 दिनों में 5 गुना बढ़ा GMP, जानिए आज क्या प्रीमियम चल रहा है?
LIC का आईपीओ 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा

LIC IPO: देश के सबसे बड़े IPO का आज एंकर बुक खुलने वाला है। बाकी तमाम निवेशकों के लिए इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। LIC के मेगा IPO से पहले, कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों के ग्रे मार्केट में अच्छी तेजी नजर आ रही है। पिछले 15 दिनों में LIC के इश्यू का GMP लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान LIC का ग्रे मार्केट प्रीमियम 45 रुपए से बढ़कर 70 रुपए पर पहुंच गया है। जबकि आज 2 मई को LIC के शेयर ग्रे मार्केट में 75 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

LIC का इश्यू प्राइस 902-949 रुपए है। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में आज LIC के शेयर 1020 (949+75) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। LIC के इश्यू में 6.48 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स इस इश्यू में निवेश करना चाहते हैं। कंपनी ने अपने पॉलिसीहोल्डर्स को इश्यू प्राइस पर 60 रुपए का डिस्काउंट दे रही है जिसकी वजह से भी वो निवेश में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिटेल इनवेस्टर्स और LIC के कर्मचारियों को 45 रुपए की छूट दी गई है।

पिछले 15 दिनों में LIC IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 15 रुपए से बढ़कर 70-75 रुपए पर पहुंच गया है

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें