Get App

LIC IPO: दूसरी बीमा कंपनियों से फंड निकालकर LIC के इश्यू का इंतजार कर रहे हैं निवेशक

LIC IPO: विश्लेषकों का कहना है कि एलआईसी के फ्लोटिंग शेयरों की संख्या को देखते हुए ऐसा लगता है कि करीब एक साल तक दूसरी बीमा कंपनियों के शेयरों पर इसका असर दिखेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2022 पर 10:30 PM
LIC IPO: दूसरी बीमा कंपनियों से फंड निकालकर LIC के इश्यू का इंतजार कर रहे हैं निवेशक
LIC के इश्यू से पहले लिस्टेड बीमा कंपनियों के शेयर गिरने लगे हैं

LIC IPO: शेयर बाजार में अगले महीने देश सबसे बड़ा IPO लॉन्च होने वाला है। LIC का IPO आने से पहले दूसरी लिस्टेड बीमा कंपनियों के शेयरों में गिरावट आ रही है। फंड मैनेजर और एनालिस्ट्स का कहना है कि निवेशकों दूसरी लिस्टेड कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं ताकि वह LIC में निवेश कर सकें।

विश्लेषकों का कहना है कि एलआईसी के फ्लोटिंग शेयरों की संख्या को देखते हुए ऐसा लगता है कि करीब एक साल तक दूसरी बीमा कंपनियों के शेयरों पर इसका असर दिखेगा। अभी एलआईसी में सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी है। सराकर कंपनी में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। एलआईसी का आईपीओ बीमा कंपनी का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

LIC के आईपीओ का असर दूसरी बीमा कंपनियों के शेयरों पर साफ दिख रहा है। पिछले एक महीने में बड़ी बीमा कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) का शेयर पिछले एक महीने में करीब 12 फीसदी गिरा है। 18 जनवरी को इस शेयर का भाव 669 रुपये था। अब इस शेयर का भाव 590 रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें