Get App

LIC IPO में चाहिए स्लॉट तो पॉलिसी होल्डर्स सोमवार तक कर लें यह जरूरी काम, वर्ना नहीं मिलेगी छूट

LIC IPO: अगर आप LIC पॉलिसी होल्डर्स हैं और IPO के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो पैन कार्ड को LIC पॉलिसी के साथ लिंक करना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2022 पर 4:51 PM
LIC IPO में चाहिए स्लॉट तो पॉलिसी होल्डर्स सोमवार तक कर लें यह जरूरी काम, वर्ना नहीं मिलेगी छूट
LIC के पॉलिसी होल्डर्स को अपना पैन अपडेट करना जरूरी है

LIC IPO: मार्च 2022 यानी वित्त वर्ष 2021-2022 के आखिरी महीने में LIC का IPO आने वाला है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है। ऐसे में सभी लोग इसमें निवेश करके स्लॉट चाहते हैं। लेकिन जो LIC के पॉलिसी होल्डर्स हैं, उन्हें इसमें 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी LIC में अपना प्रॉफिट बुक करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे।

LIC के मुताबिक पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 28 फरवरी तय की गई है। इसका मतलब है कि अगर LIC पॉलिसी होल्डर्स LIC IPO की सदस्यता लेना चाहते हैं तो उनका पैन कार्ड LIC पॉलिसी से लिंक करना जरूरी है।

ऐसे में अगर आप यदि 28 फरवरी से पहले आप यह काम नहीं करते हैं तो पॉलिसीहोल्डर्स को मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा नहीं मिलेगा। LIC के DRHP के मुताबिक, “हमारे कॉरपोरेशन के एक पॉलिसीहोल्डर को सुनिश्चित करना होगा कि सेबी के पास DHRP जमा करने की तारीख से दो हफ्ते के भीतर यानी 28 फरवरी, 2022 तक हमारे कॉरपोरेशन के पॉलिसी रिकॉर्ड में उनकी PAN डिटेल अपडेट हो जाए। नहीं तो उन्हें इलिजिबल पॉलिसीहोल्डर नहीं माना जाएगा। इसके अलवा IPO में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट भी होना जरूरी है।

LIC IPO: एलआईसी में एफडीआई को आज मिल सकती है इजाजत, जानिए पूरा मामला

जानिए LIC की साइट पर पैन डिटेल कैसे करें अपडेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें