LIC IPO: कंपनी का प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय, पॉलिसी होल्डर्स को 60 रुपए सस्ता मिलेगा इश्यू

LIC के इश्यू प्राइस में पॉलिसीहोल्डर्स को 60 रुपए का डिस्काउंट दिया गया है, वहीं रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 45 रुपए की छूट दी गई है

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 9:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद हो सकता है

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के IPO का प्राइस बैंड मंगलवार को फिक्स हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय हुआ है। सरकार इस इश्यू में 3.5% हिस्सेदारी बेचने वाली है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी का इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद हो सकता है।

LIC के इश्यू प्राइस में पॉलिसीहोल्डर्स को 60 रुपए का डिस्काउंट दिया गया है। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 45 रुपए की छूट दी गई है।

LIC ने फरवरी में सेबी के पास ड्राफ्ट जमा किया था। पहले सरकार इसमें 5% हिस्सेदारी बेचने वाली थी लेकिन अब इसे घटाकर 3.5% कर दिया गया है।LIC के बोर्ड ने 23 अप्रैल को इस बात की मंजूरी दी थी कि सरकार मिनिमम 5% के बजाय सिर्फ 3.5% हिस्सेदारी बेच सकती है।सरकार अपनी हिस्सेदारी 21,000 करोड़ रुपए में बेचने वाली है। इस हिसाब से कंपनी का कुल वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए है।


LIC IPO: 4 मई को खुलेगा इश्यू, जानिए इश्यू साइज, प्राइस बैंड और वैल्यूएशन

LIC का मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट बैंकर्स देशभर के 6 शहरों में रोडशो करेंगे। जिन शहरों में रोड शो किए जाएंगे उनमें मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, राजकोट और कोलकाता है। इन शहरों में संभावित निवेशकों से बातचीत की जाएगी।

LIC का रोड शो इस हफ्ते के अंत तक खत्म होगा। पिछले दो साल में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण रोड शो पर पाबंदी लग गई थी। लेकिन अब LIC के इश्यू के साथ रोड शो की शुरुआत हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।