LIC IPO: देश का सबसे बड़ा IPO अगले हफ्ते 4 मई को खुलने वाला है। कंपनी का इश्यू 9 मई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय किया गया है। इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट में LIC के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई है। मार्केट के जानकारों के मुताबिक, आज 28 मई को ग्रे मार्केट में LIC के शेयर 20 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, एक दिन पहले 27 मई को LIC का ग्रे मार्केट प्रीमियम 28 रुपए था। लेकिन आज ये 8 रुपए घटकर 20 रुपए रह गया है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के कारण GMP में गिरावट आई है। उनका कहना है कि LIC का इश्यू एक हफ्ते बाद खुलने वाला है। सेकेंडरी मार्केट में कमजोरी के बावजूद अगर ग्रे मार्केट में LIC का IPO प्रीमियम पर है तो ये अच्छे संकेत हैं। ग्रे मार्केट में सोमवार को LIC की एंट्री हुई थी। तब इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 25 रुपए चल रहा था।
आज अगर LIC के इश्यू का GMP 20 रुपए है तो इसके मायने हैं कि ग्रे मार्केट उम्मीद कर रहा है कि इसकी लिस्टिंग 2% ऊपर होगी।
हालांकि ऐसा नहीं है कि GMP से किसी कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग का सटीक अंदाजा लग पाता है। इसलिए मार्केट एक्सपर्ट्स हमेशा ये सलाह देते हैं कि किसी कंपनी में निवेश करने से पहले उसके फंडामेंटल्स को समझें। ना कि GMP को आधार बनाकर निवेश कर दें।
इश्यू पर मिल रहा है डिस्काउंट
LIC के IPO में पॉलिसीहोल्डर्स, रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को डिस्काउंट मिल रहा है। पॉलिसीहोल्डर्स को इश्यू प्राइस पर 60 रुपए की छूट है। वहीं कर्मचारियों और रिटेल इनवेस्टर्स को 45 रुपए की छूट दी गई है।