द इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक केंद्र सरकार ने एलआईसी के आगामी आईपीओ में एंकर इन्वेस्टर बनने के लिए सॉवरेन वेल्थ और पेंशन फंडों से संपर्क किया है। इन सॉवरेन वेल्थ और पेंशन फंडों में कतर इन्वेस्टमेंट एथोरिटी (Qatar Investment Authority) सिंगापुर स्थित GIC,तीन कनेडियन पेंशन फंड ( Canadian pension funds) और अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority) के नाम भी शामिल हैं।
