LIC IPO : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) यानी LIC कल यानी 16 मई को स्टॉक एक्सचेंजेस में लिस्ट हो जाएगी। सरकार ने आईपीआई के प्राइस बैंड के अपर एंड पर एलआईसी के शेयरों के लिए 949 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया है, जिससे सरकारी खजाने में 20,557 करोड़ रुपये आ रहे हैं।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, LIC के शेयरों में सोमवार को ग्रे मार्केट (grey market today) में 19 रुपये डिस्काउंट पर कारोबार हो रहा है। ग्रे मार्केट डिस्काउंट से संकेत मिलते हैं कि स्टॉक की सामान्य से डिस्काउंट पर लिस्टिंग हो सकती है।
डिस्काउंट पर लिस्टिंग के हैं संकेत
अनलिस्टेडएरेना के फाउंडर अभय दोषी ने कहा, “आकर्षिक वैल्यूएशन के बावजूद बाजार में कमजोरी के चलते एलआईसी को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। मौजूदा सेंटीमेंट से सामान्य से डिस्काउंट पर लिस्टिंग के संकेत मिलते हैं। हालांकि, यदि लिस्टिंग तक बाजार में स्थिरता आती है या सुधार होता है तो हमें सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इसलिए, जहां तक लिस्टिंग गेन की बात है तो उम्मीदें कम रखनी चाहिए।”
सरकार ने बेची 3.5 फीसदी हिस्सेदारी
सरकार ने देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एलआईसी का इश्यू (LIC IPO) इंडियन मार्केट का सबसे बड़ा आईपीओ था। यह 4 मई को खुला था। 9 मई को यह बंद हो गया था। यह इश्यू करीब तीन गुना (2.95 गुना) सब्सक्राइब हुआ था। इनवेस्टर्स ने करीब 45,000 करोड़ शेयरों की बोली लगाई थी। एलआईसी ने 12 मई को इनवेस्टर्स को शेयर अलॉट किए थे।
पॉलिसीहोल्डर्स और रिटेल इनवेस्टर्स को डिस्काउंट पर मिलेंगे शेयर
पॉलिसीहोल्डर्स और रिटेल इनवेस्टर्स को इस आईपीओ में डिस्काउंट पर शेयर मिलेंगे। पॉलिसीहोल्डर्स को प्रति शेयर 60 रुपये का डिस्काउंट मिला है। रिटेल इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 45 रुपये का डिस्काउंट मिला है। पॉलिसीहोल्डर्स और रिटेल इनवेस्टर्स को क्रमशः 889 रुपये और 904 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर शेयर मिलेंगे।