Get App

Mach Conferences & Events IPO: 4 सितंबर को खुलेगा इश्यू, 125.28 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Mach Conferences IPO: ग्रे मार्केट में मैक कॉन्फ्रेंस के आईपीओ को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 1 सितंबर को यह इश्यू 200 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 425 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 89 परसेंट का तगड़ा मुनाफा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2024 पर 9:41 PM
Mach Conferences & Events IPO: 4 सितंबर को खुलेगा इश्यू, 125.28 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
Mach Conferences & Events IPO: मैक कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स लिमिटेड का आईपीओ 4 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Mach Conferences & Events IPO: मैक कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स लिमिटेड का आईपीओ 4 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 125.28 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 214-225 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 6 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। एंकर निवेशकों के यह इश्यू 3 सितंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।

Mach Conferences & Events IPO के बारे में

मैक कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स के इस IPO के तहत कुल 55.68 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी। इसमें 50.15 करोड़ रुपये के 22.29 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 75.13 करोड़ रुपये के 33.39 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी।

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 9 सितंबर को होने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 11 सितंबर है। इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड हैं। इस इश्यू के रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें