Maiden Forgings IPO: स्टील की छड़ें और तार बनाने वाली कंपनी मेडन फोर्जिंग्स (Maiden Forgings) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते 22 मार्च को खुलेगा। कंपनी ने शुक्रवार 17 मार्च को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि वह अपने IPO से 24 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। IPO के लिए 22 मार्च से 24 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। मेडन फोर्जिंग्स ने बताया कि वह IPO के जरिए कुल 37,84,000 शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। इसमें 17,97,000 शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रहेंगे। जबकि 5,39,100 शेयर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए अलग रखे जाएंगे और बाकी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित होंगे।
