Get App

FY24 में 76 कंपनियों ने IPO से जुटाए 62000 करोड़ रुपये, नए वित्त वर्ष में कैसा रहेगा रूझान?

रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में मेन-बोर्ड आईपीओ के माध्यम से कुल 76 कंपनियों ने करीब 62,000 करोड़ रुपये जुटाए, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 37 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 52,115 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में भी यह तेजी जारी रहने की उम्मीद है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 8:26 PM
FY24 में 76 कंपनियों ने IPO से जुटाए 62000 करोड़ रुपये, नए वित्त वर्ष में कैसा रहेगा रूझान?
बीते वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनियों ने आईपीओ से जमकर फंड जुटाए हैं।

IPO : बीते वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनियों ने आईपीओ से जमकर फंड जुटाए हैं। इस दौरान 76 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये करीब 62,000 करोड़ रुपये का फंड हासिल किया। यह राशि इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 19 फीसदी अधिक है। शेयर बाजारों में तेजी, खुदरा निवेशकों की जोरदार भागीदारी और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के मजबूत निवेश की वजह से आईपीओ मार्केट में तेजी रही। अब नए वित्त वर्ष यानी FY25 में भी यह मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में मेन-बोर्ड आईपीओ के माध्यम से कुल 76 कंपनियों ने करीब 62,000 करोड़ रुपये जुटाए, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 37 कंपनियों द्वारा जुटाए गए 52,115 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है।

FY25 में भी आएंगे कई IPO

पेंटोमैथ फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भी यह तेजी जारी रहने की उम्मीद है और आईपीओ के लिए यह एक और शानदार साल रह सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह भरोसा घरेलू पूंजी में वृद्धि, बेहतर गवर्नमेंट पॉलिसी, बढ़ती एंटरप्रेन्योरशिप और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के अनुकूल रुख के चलते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें