Get App

Maitreya Medicare IPO : अंतिम दिन निवेशकों में होड़, 446 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Maitreya Medicare IPO : इसे कुल 54.18 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 13.21 लाख शेयर हैं। यह आईपीओ 27 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी आईपीओ के जरिए 14.89 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने 78-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 9:04 PM
Maitreya Medicare IPO : अंतिम दिन निवेशकों में होड़, 446 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Maitreya Medicare के IPO को आज 1 नवंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Maitreya Medicare के IPO को आज 1 नवंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 446.79 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 54.18 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 13.21 लाख शेयर हैं। यह आईपीओ 27 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी आईपीओ के जरिए 14.89 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने 78-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ को रिटेल निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उनके लिए रिजर्व हिस्से को 509.40 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 85.41 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 744.03 गुना सब्सक्राइब हो गया है।

एनालिस्ट्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्रे मार्केट में निवेशक आईपीओ में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके शेयर अपर प्राइस से 91 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट लिस्टिंग तक आईपीओ शेयरों में ट्रेडिंग के लिए एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें