MamaEarth का IPO होगा हिट? कंपनी ने इश्यू खुलने से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए ₹765 करोड़

MamaEarth IPO: मामाअर्थ (MamaEarth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) को एंकर निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक (IPO) ऑफर खुलने से एक दिन पहले 49 एंकर निवेशकों से करीब 765.2 करोड़ रुपये जुटाए हैं। होनासा कंज्यूमर की फाउंडर वरुण अलघ और उनकी पत्नी गजल अलघ है

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 10:46 PM
Honasa Consumer का IPO मंगलवार 31 अक्टूबर को 308-324 रुपये के प्राइस बैंड के साथ खुलेगा

MamaEarth IPO: मामाअर्थ (MamaEarth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) को एंकर निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक (IPO) ऑफर खुलने से एक दिन पहले 49 एंकर निवेशकों से करीब 765.2 करोड़ रुपये जुटाए हैं। गुरुग्राम मुख्यालय वाली इस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर कंपनी के एंकर इश्यू में कई दिग्गज निवेशकों ने भी भाग लिया है। इसमें स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक, फिडेलिटी फंड्स, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, कैसी डी डिपो ईटी प्लेसमेंट, FSSA इंडिया सनकॉन्टिनेंट फंड, कार्मिग्नैक पोर्टफोलियो, गोल्डमैन सैक्स, फंडपार्टनर सॉल्यूशंस और हॉर्नबिल ऑर्किड इंडिया फंड जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, निप्पॉन लाइफ इंडिया, एक्सिस म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल एमएफ, इनवेस्को, कोटक फंड्स और फ्रैंकलिन टेम्पलटन इन्वेस्टमेंट फंड्स जैसे म्यूचुअल फंड हाउसों ने भी इस एंकर इश्यू में भाग लिया। कंपनी ने बताया, "कुल 7 घरेलू म्यूचुअल फंडों ने अपनी 19 स्कीमों के जरिए उसके एंकर बुक में आवेदन किया है।"

होनासा कंज्यूमर ने एक्सचेंजों को भेजे डॉक्यूमेंट्स में बताया कि उसने एंकर निवेशकों को 324 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2,36,17,228 इक्विटी शेयरों आवंटित करने को मंजूरी दी है।


यह भी पढ़ें- Piramal Pharma के शेयरों में 8% का उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई कंपनी

SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जैसी प्रमुख बीमा कंपनियों ने भी इस एंकर इश्यू में भाग लिया।

होनासा कंज्यूमर की फाउंडर वरुण अलघ और उनकी पत्नी गजल अलघ है। गजल अलघ, रियल्टी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज भी हैं, जिससे उन्हें हाल में काफी शोहरत मिली हैं।

बता दें कि होनासा कंज्यूमर का IPO मंगलवार 31 अक्टूबर को 308-324 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ खुलेगा। कंपनी अपने आईपीओ से करीब 1,701 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें 365 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 4.13 करोड़ इक्विटी शेयरों को कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा निवेशकों की ओर से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।