Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का अंतिम दिन है। दो दिनों की सुस्ती के बाद आज आखिरकार यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक कुल 3.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसे 11.42 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 2.88 करोड़ शेयर हैं। होनासा कंज्यूमर इस आईपीओ के जरिए 1701 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ के लिए 308-324 रुपये का प्राइस बैंड और 46 शेयरों का लॉट फिक्स है। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
