Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 12 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। इसे 36.08 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 2.88 करोड़ शेयर हैं। होनासा कंज्यूमर के 1701 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 308-324 रुपये का प्राइस बैंड और 46 शेयरों का लॉट फिक्स है। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
