Get App

Mamaearth IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, अब तक 70% सब्सक्राइब

Mamaearth IPO : इसे 2.01 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 2.88 करोड़ शेयर हैं। होनासा कंज्यूमर के 1701 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 308-324 रुपये का प्राइस बैंड और 46 शेयरों का लॉट फिक्स है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 5:48 PM
Mamaearth IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, अब तक 70% सब्सक्राइब
Honasa Consumer के आईपीओ को लेकर निवेशकों ने आज भी सुस्ती दिखाई है।

Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer के आईपीओ को लेकर निवेशकों ने आज भी सुस्ती दिखाई है। यह इश्यू आज दूसरे दिन तक भी पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो सका। इसे अब तक 70 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। इसे 2.01 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 2.88 करोड़ शेयर हैं। होनासा कंज्यूमर के 1701 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 308-324 रुपये का प्राइस बैंड और 46 शेयरों का लॉट फिक्स है। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.02 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 9 फीसदी

रिटेल इनवेस्टर्स - 61 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें