Get App

Mamaearth IPO: जो निवेशक डर गया वो बच गया, कंपनी का वैल्यूएशन बेहद महंगा, 1000 P/E वाले इश्यू में क्या आप करेंगे निवेश

Mamaearth IPO: कंपनी के वैल्यूएशन को देखकर सोशल मीडिया पर निवेशकों ने काफी नाराजगी जताई है। उन्होंने वैल्यूएशन के बारे में लिखा है कि यह 'खतरनाक' और 'जबरन वसूली करने' जैसा है। कई निवेशकों ने Twitter पर साफ कर दिया है कि वो इस आईपीओ से दूर रहेंगे। हालांकि इस मामले में पुष्टि के लिए मनीकंट्रोल इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स से संपर्क नहीं कर पाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2023 पर 11:16 AM
Mamaearth IPO: जो निवेशक डर गया वो बच गया, कंपनी का वैल्यूएशन बेहद महंगा, 1000 P/E वाले इश्यू में क्या आप करेंगे निवेश
फिस्कल ईयर 2022 में Mamaearth ने 391 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किए थे जबकि नेट सेल्स 932 करोड़ रुपए की थी

Mamaearth IPO: फैशन रिटेलर कंपनी नायका के इश्यू में फंसे निवेशक अभी शेयरों की गिरावट से उबर भी नहीं पाए हैं कि उन्हें Mamaearth का इश्यू लुभाने आ गया है। कंपनी ने 30 दिसंबर को IPO पेपर सेबी में जमा किया था। इस ड्राफ्ट के मुताबिक, Mamaearth के इश्यू का वैल्यूएशन 1000 P/E है। कंपनी के इस वैल्यूएशन देखकर निवेशकों के होश उड़ चुके हैं।

मामाअर्थ, Honasa Consumer का फ्लैगशिप ब्रांड है। यह एक ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी है। सेबी को जो ड्राफ्ट जमा किया गया है उसमें यह भी बताया गया है कि कंपनी विज्ञापनों और इनफ्लूएंसर पर कितना पैसा खर्च कर रही है। 30 सितंबर 2022 तक Mamaearth करीब 3958 इनफ्लूएंसर के साथ काम कर रही है।

Mamaearth: कितनी कमाई कितना विज्ञापनों पर खर्च

फिस्कल ईयर 2022 में Mamaearth ने 391 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किए थे जबकि नेट सेल्स 932 करोड़ रुपए की थी। यानी कुल रेवेन्यू का करीब 40% रकम मार्केटिंग पर खर्च कर दिया गया था। फिस्कल ईयर 2021, फिस्कल ईयर 2020 और फिस्कल 2022 के पहले 6 महीनों में कंपनी ने इसी तरह मार्केटिंग पर खर्च किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें