Get App

Fusion CX IPO Listing: ढहते मार्केट में प्रीमियम एंट्री, कस्टमर केयर कंपनी के ₹289 के शेयरों का धमाल

Fusion CX IPO Listing: फ्यूजन सीएक्स एक कस्टमर एक्सपीरिएंस (CX) और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी इसने लिस्टिंग गेन दिया। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 10:30 AM
Fusion CX IPO Listing: ढहते मार्केट में प्रीमियम एंट्री, कस्टमर केयर कंपनी के ₹289 के शेयरों का धमाल
Fusion CX IPO Listing: फ्यूजन सीएक्स का ₹702 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-16 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Fusion CX IPO Listing: दूसरी कंपनियों के लिए कस्टमर केयर का काम करने वाली फ्यूजन सीएक्स के शेयरों ने आज ढहते मार्केट में भी ग्रीन जोन में एंट्री की। एक तरफ शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) बुरी तरह टूट गए तो दूसरी तरफ फ्यूजन एफएक्स ने आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन दिया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹289 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹292.00 और NSE पर ₹305.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 5% से अधिक तक का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर NSE पर यह ₹308.45 (Fusion CX Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 6.73% मुनाफे में हैं।

Fusion CX IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

फ्यूजन सीएक्स का ₹702 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-16 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 4.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 4.21 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 4.73 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 5.99 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹500 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹1 की फेस वैल्यू वाले ₹202 करोड़ के 69,89,618 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹275.70 करोड़ कंपनी और इसकी सब्सिडियरीज का कर्ज हल्का करने, ₹61.15 करोड़ सब्सिडियरीज में निवेश, ₹126.11 करोड़ इनऑर्गेनिक ग्रोथ और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹52.00 करोड़ आईपीओ से जु़ड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें