Get App

Honasa Consumer IPO: इस वैल्यूएशन पर कंपनी ला रही आईपीओ, पहले हो चुका है विवाद

Honasa Consumer IPO: मामाअर्थ (Mamaearth), द डर्मा (the Darma) और बीब्लंट (BBlunt) जैसे नामी-गिरामी ब्रांड की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलेगा। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2022 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और इस साल अगस्त में इसे बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिली थी। इस आईपीओ के लिए अभी प्राइस बैंड का ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन वैल्यूएशन को लेकर विवाद हो चुका है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 5:16 PM
Honasa Consumer IPO: इस वैल्यूएशन पर कंपनी ला रही आईपीओ, पहले हो चुका है विवाद
शार्क टैंक (Shark Tank) फेम पति-पत्नी वरुण और गजल अलघ ने 2016 में होनासा कंज्यूमर की शुरुआत की थी।

Honasa Consumer IPO: मामाअर्थ (Mamaearth), डर्मा (Darma) और बीब्लंट (BBlunt) जैसे नामी-गिरामी ब्रांड की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलेगा। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2022 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और इस साल अगस्त में इसे बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिली थी। होनासा कंज्यूमर ब्यूटी, बेबीकेयर और स्किनकेयर सेगमेंट में कारोबार करती है और 2022 की सबसे पहली यूनिकॉर्न थी। इस आईपीओ के लिए अभी प्राइस बैंड का ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन वैल्यूएशन को लेकर विवाद हो चुका है।

वैल्यूएशन को लेकर हो चुका है विवाद

पिछले साल जून 2022 में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि होनासा कंज्यूमर 300 करोड़ डॉलर यानी 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक के वैल्यूएशन पर आईपीओ लाना चाहती है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। एनालिस्ट्स और मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस हाई-फाई पर आंकड़े पर सवाल उठाए। इस हंगामे के चलते कंपनी की को-फाउंडर गजल अलघ (Ghazal Alagh) को स्पष्टीकरण देना पड़ा। उन्होंने कहा कि आईपीओ के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में वैल्यूएशन की बात ही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार-विमर्श के बाद ही फैसला लिया जाएगा और यह प्रक्रिया अभी बाकी ही है। उन्होंने ट्वीट करके यह बात कही थी। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से यह 10500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर आईपीओ ला रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें